कुडो एसोसिएशन महासमुंद एक ऐसा संस्था है जो निरंतर जिले एवं राज्य के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने मै निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है एवं इस इस संस्था ने अभी तक सैकड़ों से भी अधिक राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी तैयार किया है अपने अपने राज्य एवं राष्ट्र के लिए पदक हासिल किए है कुडो एक ऐसा खेल है जो भारत सरकार खेलो इंडिया स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ छत्तीसगढ़ शासन से भी मान्यता प्राप्त खेल है जिसमें पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शासन से लाभ भी मिलता है पूरे छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में इस खेल का आयोजन और निरन्तर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण संस्था द्वारा दिया जा रहा है एवं हर वर्ष 30 से भी अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार कर रहे है इस संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के महिला पुरुष खिलाड़ियों को तैयार कर खेल में आगे बढ़ाने का प्रयास है जो सफल हो रहा है एवं खिलाड़ियों को शासन से लाभ मिल रहा है । एवं खेल के साथ साथ नशामुक्ति, कौशल विकास अन्य खेल खुद, स्वच्छता, जागरूकता रैली आदि निरन्तर समाज के उत्थान एवं युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने हेतु प्रयास किया जा रहा है एवं गांव गांव जाकर रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है ।